राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएँ, दीर्घायु होने की प्रार्थना

पटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी बुधवार (17 सितंबर) को जन्मदिन है। देश भर से उन्हें जन्मदिन की बधाइयां मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पीएम मोदी को एक्स पर ट्वीट कर बधाई दी है।

स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।"

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि, मोदी जी का बिहार के प्रति है विशेष लगाव, आज हर बिहारवासी जन्मदिन पर उन्हें दे रहा है कोटि-कोटि बधाई। अनंत शक्ति, कर्मयोगी, दृढनिश्चय का प्रतिमान, सेवक सैन्य, त्याग, शौर्य से दिलाता सम्मान, सूर्य की तेज सा शत्रुओं को सबक सिखाता, चांद की शीतलता से आमजन को सींचता। आधुनिक भारत के विश्वकर्मा, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और अशेष शुभकामनाएँ!

वहीं जीतन राम मांझी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा,"विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं गांव, गरीब, महिला, मज़दूर, किसान व नौजवानों के हितैषी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’, 'आत्मनिर्भर भारत' और ‘विकसित भारत’ की नींव रख कर भारत को सर्वोच्च शक्ति बनाने का आपका संकल्प अत्यंत ही प्रेरणादायक है। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रखे यही मेरी प्रार्थना है।"

इधर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बधाई देते हुए लिखा, "देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको पूरे विश्व में भारत का मान, सम्मान एवं गौरव बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति प्रदान करें। ताकि आप 2047 के विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।"

बता दें कि पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर शहर में हुआ था। एक सामान्य परिवार से आने वाले नरेंद्र मोदी आज विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और एक सशक्त, आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने में जुटे है। उनके पिता दामोदर दास मूलचंद मोदी वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे और उनकी मां हीराबेन मोदी, एक घरेलू महिला थीं। नरेंद्र मोदी छह भाई-बहनों में से एक हैं। उनकी प्रारंभिक जीवन यात्रा संघर्षों से भरी रही, लेकिन दृढ़ निश्चय और परिश्रम के बल पर उन्होंने खुद को देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचाया।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button