भिलाई निगम के भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुआ ध्वजारोहण

भिलाई नगर- नगर पालिक निगम भिलाई के भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर नीरज पाल, नेता प्रतिपक्ष भोज राज सिन्हा, जोन पांच के जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, महापौर परिषद के सदस्य आदित्य सिंह के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर, दीप प्रज्वलित करके ध्वजारोहण किया गया l
इस गरिमामयी कार्यक्रम में स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि भूषण महांती, प्रदेश अध्यक्ष शरद दुबे,विष्णु चंद्राकर,रामवृक्ष यादव, नलनीश मिश्रा, कर्मचारी कांग्रेस के संजय शर्मा, अजाक्स के राष्ट्रीय सचिव अनिल मेश्राम आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सभी लोगों ने साथ मिलकर काम करने तथा नगरीय निकाय मे कर्मचारियो पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर इस पर अंकुश लगाने की बात कही। इस अवसर पर महामंत्री रोहित बंजारे, अर्पित दिवेदी, सुनील जोशी,विश्वजीत सेन गुप्ता, बसंत देवांगन, हेमचद बंजारे, बीरेन्द्र बंजारे, गिरधर वर्मा सहित निगम अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।




