छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई
भिलाई में कांग्रेसजनों का होली मिलन समारोह 3 मार्च को

भिलाई-रंगों एवं समरसता के त्यौहार होली, की पूर्व संध्या पर दिनांक: 03.03.2026,दिन मंगलवार को, अजंता पैलेस, स्मृति नगर भिलाई में, सूर्या मॉल चौक के आगे,संध्या 6 बजे कांग्रेसजनो का होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में फूलों की होली, होलिका दहन एवं फाग गीत का आयोजन किया गया है।
आयोजक अतुलचंद साहू सचिव छ. ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू , भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, धीरज बाकलीवाल, राकेश ठाकुर आदि सहित विधायकगण एवं पूर्व विधायक,वर्तमान महापौर, सभापति, पूर्व महापौर,पूर्व एल्डरमैन पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण एवं सभी सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।




