ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला द्वारा, 14 अप्रैल को, डॉ साहेब भीम राव आंबेडकर जी की जयंती पर कृष्णा नगर में होगा कार्यक्रम आयोजित

भिलाई नगर । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसनागर के अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में भारत के संविधान निर्मात, भारत रत्न, देश के पहले कानून मंत्री डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे, कृष्णा नगर मिनी माता चौक के समीप स्थित उनकी प्रतिमा के पास, कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ,पूर्व राज्यमंत्री बी डी कुरैशी,पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह सहित जिले के जनप्रतिनिधि,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।
विदित हो किडॉ भीमराव आंबेडकर जी का जन्म महू मध्यप्रदेश में 14 अप्रैल 1891को एवं निधन नई दिल्ली में 6 दिसंबर 1956 को हुआ था। डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर विधिवेत्ता,अर्थशास्त्री,राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज–सुधारक थे।उन्होंने दलित,बौद्धआंदोलन को प्रेरित किया।उन्होंने अछूतों (दलितों) के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।




