छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

वैशाली नगर विधानसभा को मिली बड़ी सौगात : विधायक रिकेश सेन के प्रयास से 659.69 लाख रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी

सीवरेज लाइन, नाली कव्हर, सड़क और जल प्रबंधन कार्यों से हजारों लोगों को मिलेगी राहत

भिलाई नगर-विधायक रिकेश सेन के सतत प्रयासों से वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीवरेज लाइन नवीनीकरण, नालियों पर प्रीकास्ट कव्हर, चेंबर निर्माण और जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों के लिए कुल 659.69 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।

इन कार्यों के पूरा होने से लंबे समय से जलभराव, गंदगी, बदहाल सीवरेज व्यवस्था और खुले नालों की समस्या से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।

स्वीकृत कार्यों में वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत कई प्रमुख वार्ड और कॉलोनियां शामिल हैं। आपको बता दें कि बहुत जल्द वैशाली नगर अंतर्गत एमआईजी लाइन में सीवरेज लाइन सुधार कार्य होंगे। जवाहर नगर क्षेत्र में एचडीपीई लाइन से शेल मॉन्टेसरी स्कूल तक सीवरेज लाइन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बहुत जल्द नेहरू नगर, गांधी नगर, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर, फरीद नगर, गदा चौक सुपेला समेत कई वार्डों में नालियों पर प्रीकास्ट कव्हर लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

इसके आलावा वैशाली नगर, अंबेडकर नगर, कोहका, प्रियदर्शिनी नगर और अन्य क्षेत्रों में नालियों को कव्हर करने की योजना स्वीकृत हो गई है। प्रियदर्शिनी नगर, मस्तूरीपारा, कैम्प क्षेत्र और अन्य इलाकों में नालियों के प्रीकास्ट स्लैब निर्माण होगा। वार्ड 17 और 15 में चेंबर युक्त लाइन निर्माण एवं नालियों के ऊपर चेंबर कव्हर लगाने का कार्य भी शामिल है। निगम क्षेत्र के विभिन्न जोनों में जीवीपी का सौंदर्यीकरण कार्य भी स्वीकृत हुआ है।

इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कम होगी, सीवरेज जाम और गंदगी से राहत मिलेगी, खुले नालों से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी, कॉलोनियों में स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर होगी, आवागमन सुगम और सुरक्षित बनेगा और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा और अधोसंरचना मजबूत होगी।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button