छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

अडानी फाउंडेशन,जामुल सीमेंट वर्क्स द्वारा  दुर्ग जिले के टीबी मरीजों हेतु 100 टीबी न्यूट्रिशन किट का किया गया वितरण

जामुल-अडानी फाउंडेशन, जामुल सीमेंट वर्क्स द्वारा आज दिनांक 23 मई 2026 को सीएसआर स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत दुर्ग जिले के टीबी मरीजों हेतु 100 टीबी न्यूट्रिशन किट का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग मनोज दानी तथा अडानी फाउंडेशन, जामुल सीमेंट वर्क्स के सीएसआर प्रमुख जामिल अख्तर खान एवं उनकी टीम की उपस्थिति में किट वितरण किया गया।

यह पहल टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एसीसी अडानी सीमेंट, जामुल के मुख्य संयंत्र प्रबंधक महेंद्र सिंह के विशेष सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button