छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में,योग जागरुकता गतिविधियों का हुआ शुभारंभ

भिलाई-अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में योग जागरुकता गतिविधियों का शुभारंभ किया गया।इस वर्ष की अंतराष्ट्रीय योग दिवस थीम” स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप आयोजित इस योग जागरुकता गतिविधियों के शुभारंभ अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई. पी. मिश्रा ने अधिकारियों, कर्मचारियों को आव्हान करते हुए कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार है सभी को इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए तथा जागरुकता गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित किया जाना चाहिए।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संदीप कुमार श्रीवास्तव ने विश्व योग दिवस पर अपने संदेश में कहा-योग जागरुकता गतिविधियों के प्रसार का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।कुलसचिव डा. स्मिता सेलेट ने इस अवसर कहा कि कार्यस्थल पर सकरात्मक एवं स्वस्थ्य वातावरण को प्रोत्साहित करना तथा योग के माध्यम से बेहतर जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित करना इस संकल्प का मुख्य उद्देश्य

उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय मेंइस सत्र से ‘पी. जी. डिप्लोमा इन योगा’ में प्रवेश प्रारंभ है। जिसमें विद्यार्थी योग से संबंधित सभी जानकारीयों के साथ प्रायोगिक कक्षाओं में योग के विभिन्न पहलुओं से वे प्रशिक्षित हो सकेगें। रोजगारोपयोगी इस पाठ्‌यनुम से युवावर्ग में योग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।विश्वविद्यालय के डायरेक्टर विकास डॉ सुशील चंद्र तिवारी ने जागरूकता गतिविधियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान न केवल तनाव कम करते हैं बल्कि कार्यक्षमता, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच को भी बढ़ाते हैं। विधार्थियों को इसके लिए प्रोत्साहित करने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग आधारित आयोजन किए जा रहें हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। रा. से. यो.के माध्यम से इस जागरूकता गतिविधियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा । विश्वविद्यालय के विधार्थियों,शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने इसके लिए संकल्प लिया कि वे इस जागरूकता गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेंगे।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button