छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

अल फ़लह मुस्लिम वेल फेयर सोसाइटी शांति नगर ने हाजियों का किया इस्तकबाल 

भिलाई नगर – अल फलाह मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी शांति नगर भिलाई के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी मस्जिद तैयबा शांति नगर में हाजियों का इस्तेकबाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, इस साल हज में गए हाजी सैय्यद यूनुस भाई, एवं हाजी अफजल अनीस अहमद का इस्तकबाल कमेटी के जानिब द्वारा किया गया । इस्तकबाल कार्यक्रम से पहले तैय्यबा मस्जिद शांति नगर के इमाम मौलाना हाफिज लैकुद्दीन साहब ने हज के बारे में तफसील से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अल्लाह के घर मक्का में जाने वाले बड़े खुशनसीब होते हैं जिन्हें अल्लाह अपने घर बुलाता है। हमें हाजियों का इस्तकबाल करते हुए बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने दुआ करते हुये कहा कि अल्लाह पाक हाजियों के हज को कबूल करे, आमीन।

इस अवसर पर अलफलाह मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी शांति नगर के सदर हाजी जनाब महमूद अहमद, नायब सदर हाजी शरीफ खान,सेकेट्री वकील अहमद,खजांची अनीश सरपरस्त, तनवीर एजाज,फिरोज खान, सह सचिव इस्माईल खान ,नईम खान,एजाज अहमद,रफीक काजी, सिद्दीकी भाई, सैय्यद अफजल, तौसीफ मालिक खान,मौलाना मोयाजिन गुलाम मुशलिन, शब्बीर खान,शफीक आलम,शमशुल आरफीन,सहित शांतिनगर मस्जिद के ओहदेदार, नमाज़ी उपस्थित थे।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button