राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा- परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि परेशान न हों, प्रदेश में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि व संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग करें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से उर्वरक भंडारण न करें। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक उर्वरक उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। 

प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्धः कृषि मंत्री
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में किसानों के लिए उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। खरीफ सीजन- 2026 के तहत सोमवार (27 जुलाई) तक कुल 28.25 लाख मीट्रिक टन उर्वरक बिक्री की जा चुकी है, जबकि 29.05 लाख मीट्रिक टन उर्वरक अब भी उपलब्ध है। सरकार किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

फर्टिलाइजरवितरणउपलब्ध 
यूरिया20.47 लाख मी. टन14.77 लाख मी. टन
डीएपी3.96 लाख मी. टन4.81 लाख मी. टन
एनपीके (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस व पोटाश)1.43 लाख मी. टन4.90 लाख मी. टन
एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट)2.15 लाख मी. टन3.46 लाख मी. टन
एमओपी (म्यूरिएट ऑफ पोटाश)0.24 लाख मी. टन1.11 लाख मी. टन

नोट- वितरण व उपलब्धता के आंकड़े 01 अप्रैल से 27 जुलाई तक के हैं

किसी भी समस्या पर जनपद व मंडल के अधिकारियों से संपर्क करें किसान
कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सभी 18 मंडलों में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। जनपदों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे जनपद, मंडल के कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। मंडलवार यूरिया उपलब्धता के आंकड़े इस प्रकार हैं-

मंडलउपलब्ध यूरिया
सहारनपुर43,275 मी. टन
मेरठ67551 मी. टन
आगरा95852 मी. टन 
अलीगढ़86474 मी. टन 
बरेली116987 मी. टन
मुरादाबाद83972 मी. टन
कानपुर143076 मी. टन
प्रयागराज111070 मी. टन
झांसी47722 मी. टन
चित्रकूट50189 मी. टन
वाराणसी109312 मी. टन
मीरजापुर36014 मी. टन
आजमगढ़73086 मी. टन
गोरखपुर91659 मी. टन
बस्ती51638 मी. टन
गोंडा59199 मी. टन
लखनऊ138186 मी. टन
अयोध्या71695 मी. टन

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button