छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

कैम्प क्षेत्र बाजारों की सड़के बदहाल,गढ्ढों में पानी भरे होने से चलना हुआ दूभर

भिलाई-लिंक रोड़ बाजार क्षेत्र में शासकीय पूर्व मा० शाला केम्प 2 की सड़क जर्जर अवस्था मे हैं।जिसके कारण राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क तक फैली दुकानें,बेतरतीब खड़े वाहनों और खरीदारों की भीड़ की वजह से आवागमन काफी बाधित होता है।इस जर्जर मार्ग पर आवागमन करते समय दुर्घटनाओं का अंदेशा हर समय बना रहता है। भीड़ भाड़ में दुकानों के सामने छोटी बड़ी गाडियाँ,16 चक्का ट्रकें,माजदा,पिकअप आदि सड़क पर ही खड़े कर लोडिंग,अनलोडींग,करते हैं।ऐसे हालात में आपातकालीन स्थितियों (जैसे आग लगने पर फायर ब्रिगेड,एम्बुलेंस,पुलिस आदि) में सहायता का पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।

ऐसा नही है कि यहाँ के व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने कईयों बार पार्किंग की व्यवस्था सुधारने के लिए काफी प्रयास न किये हों। लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। ग्राहक इन बाजारों में आने से कतराते लगे हैं, जिसका सीधा असर छोटे और बड़े व्यापारियों के व्यापार पर भी पड़ रहा है।कई जगह अतिक्रमण के कारण कई जगहों पर 20 से 30 फीट चौड़ी सड़के सिमटकर मात्र 5 से 8 फ़ीट रह गई है। सड़क पर बड़े बड़े दुर्घटनाजन्य गढ्ढे हो गए हैं।इन बदहाल सड़कों पर जरा सी बारिश से ही गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।

जवाहर मार्केट में भी अतिक्रमण के कारण, साडा के समय दुकानों के सामने जो नालियाँ थी वह गायब हो गई हैं। दुकानदारों ने एलाटमेंट से ज्यादा दुकानें आगे बढ़ा ली है। बाजारों में बुनियादी सुविधाओं का आभाव साफ देखा जा सकता है।

जनहित एवं सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बाजार क्षेत्र की सड़कों का शीघ्र संधारण (मरम्मत) कराया जाये तथा सख्त अभियान चलाकर सभी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को हटाया जाये ताकि आम जनता और व्यापारियों को राहत मिल सके।इस गंभीर विषय पर ध्यान आकर्षित करते हुए शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे)के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता,जसवंत सिंह,संदीप हटवार आदि द्वारा भिलाई निगम आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button