श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भारतीय परंपरा के साथ मनाया गया, कुलाधिपति आई. पी. मिश्रा का जन्मदिवस

भिलाई-श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं प्रदेश के वरिष्ठ शिक्षाविद आई.पी. मिश्रा का जन्म दिवस उनके मार्गदर्शन में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय परंपरा, संस्कार एवं आध्यात्मिक भावना के साथ मनाया गया।जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परंपरा, सेवा और संस्कारो के प्रति नई पीढी को जागरूक करना है।
विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. स्मिता सेलट ने बताया कि आई. पी. मिश्रा जी का शिक्षा के क्षेत्र में लंबा एवं प्रेरणादायी योगदान रहा है। उनका मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, चरित्र, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। उसी विचार को केंद्र में रखते हुए उनके जन्म दिवस को विभिन्न संस्थानों में अलग-अलग भारतीय परंपरा के अनुरुप मनाया गया।

श्री गंगाजली एजुकेशन सोसायटी से संबद्ध संस्थानों में कहीं दीक्षारंभ कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित विधार्थियों का स्वागत किया गया, तो कहीं भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा के अनुरुप धार्मिक अनुष्ठानो का आयोजन किया गया।
मेडिकल कॉलेज में रुद्राभिषेक सहित विशेष पूजा-अर्चना की गयी।विश्वविद्यालय में विधार्थियों, शिक्षकों, अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से कुलाधिपति श्री मिश्रा के स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गयी।
इस अवसर पर अपनी शुभकामनाए व्यक्त करते हुए कुलाधिपति श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का कार्य करना है। ईश्वर के प्रति कृतज्ञता, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और जीवन मूल्यो का महत्व हमेशा रहता है। नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से परिचित कराना हम सभी की नैतिक जवाबदेही है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।




