राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान 9 अगस्त को आयोजित

भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान 9 अगस्त को आयोजित 

शिक्षा, कला, खेल तथा साहित्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रतिभाएं होगी सम्मानित 

भोपाल
 भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति द्वारा रविवार 09 अगस्त 2026 को भोपाल के रविंद्र भवन में सुबह 9 बजे से प्रांतीय प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जा रहा है, इस समारोह में सिंधी समाज के छात्र छात्राओ, प्रदेश स्तर पर शिक्षा, साहित्य, कला, खेल इत्यादि क्षेत्रों में सिंधी समाज का नाम रोशन करने वाली मध्यप्रदेश की 500 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रांतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेन्द्र सिंह लोधी ( संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री म प्र) को आमंत्रित किया गया है, साथ ही समारोह की अध्यक्षता के लिए प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में शैक्षणिक सलाहकार एवं मनोवैज्ञानिक श्रीमति कला मोहन जी एवं राजगढ़ जिला के पुलिसअधीक्षक अमित तोलानी जी को विशेष रूप से इस प्रतिभा सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है।

भातीय सिन्धु सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब ठाकुर एवं महामंत्री महेश ठारवानी एवं  सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी एवं महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि सिंधी मेला समिति एवं भारतीय सिंधु सभा के संयुक्त तत्वाधान में सिंधी समाज के बच्चो को आगे बढ़ाने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश से इस प्रांतीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है इस समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर, जबलपुर, कटनी, रतलाम, इटारसी, होशंगाबाद, विदिशा सहित अन्य जिलों से लोग इस समारोह में शामिल होने के लिए राजधानी पहुँच रहे है। इस कार्यकम के संयोजक हरि रोहरा सह संयोजिका रितिका बालानी सह सयोजिका पूजा भाटिया को नियुक्त किया गया है। इस दौरान समारोह में टेलेंट शो का भी आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश के प्रतिभावान बच्चे अपनी अनूठी कला, संगीत और नृत्य का प्रदर्शन करके इस समारोह में चार चांद लगायेंगे।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button