राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

301.16 लाख की प्रधानमंत्री जन मन सड़क 4 महीने में ही ध्वस्त

301.16 लाख की प्रधानमंत्री जन मन सड़क 4 महीने में ही ध्वस्त

राजेंद्रग्राम/छबिलाल महरा 
प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत बना कोहका से गर्जन वीजा मार्ग उद्घाटन के महज 4 महीने के अंदर ही जर्जर हो गया है।गुणवत्ता विहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है।सड़क पहले ही बरसात में पानी के बहाव के साथ बह गई। ग्रामीणों का कहना है,कि सड़क निर्माण में मानकों की जमकर अनदेखी की गई, ना तो गिट्टी की मोटी परत बिछी और ना ही डामर की गुणवत्ता सही थी। मार्ग पर बनाई गई पुलिया भी घटिया सामग्री से तैयार की गई पुलिया निर्माण में डस्ट और सीमेंट का अनुपात बिगाड़कर काम किया गया।जिसके कारण पलिया में दरारें आ गई है।

"पानी के साथ बह गई सड़क, पड़ी दरारें"

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात शुरू होते ही सड़क जगह-जगह से उखड़ गई कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं कोहका और गर्जन बिजहा के बीच आवा गमन पूरी तरह प्रभावित हो सकती है मरीज और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

कोहका से गर्जन बिजहा मार्ग

जनजातीय कर मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित प्रधानमंत्री जन मन ग्राम सड़क योजना के तहत कोहका से गर्जन बिजहा 5.30 किलोमीटर का निर्माण किया गया था जो कि गुणवत्ता विहीन है।दावे के साथ कोई भी कह सकता है कि कोहका से गर्जन बिजहा मार्ग गुणवत्ता विहीन है। 

योजना की डिटेल 

* लागत 301.16लाख रुपए 
* कार्य प्रारंभ 06.03.2025
* कार्य पूर्णता 05.03.2026
* ठेकेदार मेमर्स जय माता दी कंस्ट्रक्शन बुढार
* गारंटी 5 वर्ष
* एजेंसी मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क प्राधिकरण PIU अनूपपुर 

लेकिन 4 अगस्त 2026 को ली गई तस्वीरों में सड़क की हकीकत सामने आ गई 20 mm डामरीकृत भाग के नीचे बेस लेयर नदारत है, सिर्फ मिट्टी और बारीक गिट्टी के सहारे सड़क बनाई गई थी पहले ही वर्ष में सड़क किनारा  धंस कर पानी के साथ बह गई मार्ग पर बनी पुलिया में भी टेस्ट और सीमेंट का घटिया मिश्रण इस्तेमाल किया गया है जिससे उसमें दरारें आ गई है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बोर्ड में जितने गिट्टी मुरूम और विटमिन दिखाया गया है, जमीन पर उतना काम नहीं हुआ।करोड़ों खर्च करके के चार महीने वाली सड़क दी गई अब हम कीचड़ में चलने को मजबूर हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि हमें जल्द से जल्द दोषियों के ऊपर कठोर कार्रवाई करते हुए माननीय कलेक्टर महोदय जी से सड़क की जांच करने की मांग की गई है।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button