छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई
गणपति विहार में मनाया गया हरेली त्यौहार

दुर्ग-स्थानीय बोरसी स्थित गणपति विहार कॉलोनी के फेज 4 में नागरिक समिति के तत्वाधान में हरेली त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रातः कृषि औजार और पौधों का पूजन किया गया।कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक प्रदीप कुमार अमृत ने पूजा अर्चना की। इसके पश्चात पर्यावरणविद भागवत वर्मा के मार्गदर्शन में पौधे लगाए गए।विशेषतः जामुन,आम,अमरूद,बेल ,आंवला के पौधे लगाए गये।
कॉलोनी के नागरिकों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाए और उनके संरक्षण का दायित्व भी लिया।कार्यक्रम को प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने संबोधित किया और प्रयास की सराहना की।उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा विगत कई वर्षों से पर्यावरण के प्रति जागरूकता गतिविधियों में सक्रियता से कार्य किए जा रहे हैं।अंत में सुशील चंद्र तिवारी ने धन्यवाद दिया और त्यौहार की शुभकामनाएं दी।




