मनोरंजन

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में कमाए ₹81.75 करोड़; 9 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। दिग्गज अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ जबरदस्त टक्कर के बावजूद 'आवारापन 2' ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और बंपर कमाई कर रही है। तीन दिन में इस फिल्म ने बॉलीवुड की 9 बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

'आवारापन 2' ने तीन दिनों में कितनी कमाई की है?
'आवारापन 2' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया और 'आवारापन 2' ने 33.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने रविवार के दिन सिर्फ 26 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह, फिल्म क कुल कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
आवारापन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है

'आवारापन 2' का डे वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे 1 (शुक्रवार) – 22 करोड़ रुपये

डे 2 (शनिवार) – 33.75 करोड़ रुपये

डे 3 (रविवार) – 26 करोड़ रुपये

कुल कलेक्शन – 81.75 करोड़ रुपये

'आवारापन 2' ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ते हुए शानदार कलेक्शन दर्ज किया है।

1. आवारापन 2 – 81.75 करोड़ रुपये

2. दबंग 3 – 78.75 करोड़ रुपये

3. केसरी – 78.07 करोड़ रुपये

4. रेड 2 – 73.83 करोड़ रुपये

5. स्काई फोर्स – 73.20 करोड़ रुपये

6. कबीर सिंह – 70.83 करोड़ रुपये

7. तू झूठी मैं मक्कार – 70.64 करोड़ रुपये

8. दृश्यम 2 – 64.14 करोड़ रुपये

9. भूल भुलैया 2 – 55.96 करोड़ रुपये

10. शैतान – 55.13 करोड़ रुपये
आवारापन 2
कैसी है 'आवारापन 2'?

लाइव हिन्दुस्तान ने 'आवारापन 2' को 3 स्टार्स दिए हैं। फिल्म में इमरान हाशमी के बजाए वामिका गब्बी के भाई पूरन गब्बी की एक्टिंग लोगों काे पसंद आ रही है। पूरन गब्बी और नॉस्टैल्जिक फीलिंग की वजह इसे 3 स्टार्स दिए हैं। वहीं कहानी दमदार न होने की वजह से 2 स्टार्स कम किए गए हैं। यूं तो 'आवारापन 2', 'आवारापन' जैसी दमदार नहीं हैं। लेकिन वन टाइम वॉच जरूर है।
आवारापन 2 को मिला सीबीएफसी से सर्टिफिकेट

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button