छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

नंदनी रोड़ से केनाल रोड़ और शीतला कॉम्पलेक्स जानें वाला चौक बना खतरनाक

भिलाई- नंदनी रोड़ से केनाल रोड़ और शीतला कॉम्पलेक्स जानें वाला चौक खतरनाक बन गया है। चारों ओर से आनेजाने वाले वाहनों के वजह से जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। इस चौक पर आये दिन दुर्घटनाये घटित होती रहती हैं।साथ ही मदिरा प्रेमी शराब दुकान आने जाने के लिए राँग साइड अपनी वाहनों को टर्न कर, कट मारते हुए शराब लेने पहुँच रहें हैं, जिस वज़ह से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।शराब दुकान,चखना सेंटर के सामने सड़क पर भीड़ रहने से नंदनी रोड़ छावनी चौंक की ओर से आते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नंदनी रोड़ से आती गाड़ियों के सामने नशें में धुत्त एवं शराब लेने आने वाले लोगों के शोर शराबे और नशे में हुल्लड़ बाजी करने वालों के कारण शहर का माहौल बिगड़ रहा है। कई बार शराबी वाहन चालकों,राहगीरों से गाली गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। नंदनी रोड़ पर ब्यस्ततम समय पर बड़े वाहनों के आवागमन से यातायात व्यवस्था गड़बड़ा जाती है,और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। भिलाई शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे)के दुर्ग भिलाई संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने ज्ञापन सौंप कर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button