छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

गणपति विहार में महिलाओं ने मनाया तीज मिलन समारोह

हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने भजन और नृत्य से बांधा समां

दुर्ग- बोरसी, दुर्ग स्थित गणपति विहार कॉलोनी के पंचदेवालय परिसर में महिलाओं द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पारंपरिक हरे परिधान धारण किए और तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर भजन, गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर उत्साह और उल्लास से भर गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज के पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर खुशनुमा माहौल बनाया। कार्यक्रम में आपसी मेल-जोल, सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

आयोजन को सफल बनाने में किरण पांडेय, मनीषा तिवारी एवं राजेश्वरी की टीम ने सक्रिय सहयोग किया। महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन पारंपरिक त्योहारों को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ कॉलोनी की महिलाओं के बीच आत्मीयता और सामाजिक जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं।

तीज मिलन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही और सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया। उल्लेखनीय है कि पूरे सावन माह में प्रतिदिन रामायण और सुंदर कांड का पाठ किया गया। अंत में महाआरती करके प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button