छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के प्रदीप भट्टाचार्य बने अध्यक्ष

नूरुस्सबाह खान सबा महासचिव, नीलम चंद सांखला मुख्य संरक्षक एवं आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा मुख्य सलाहकार मनोनीत किए गए

भिलाई – प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ का राज्य स्तरीय पंजीयन के पश्चात 90 दिनों के अंदर 9वीं सांगठनिक बैठक में विधिवत निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई. 60 सदस्यों की इस बैठक की अध्यक्षता आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने की. विशेष रूप से पूर्व प्रधान जिला न्यायधीश एवं पूर्व रजिस्ट्रार जनरल छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नीलम चंद सांखला उपस्थित थे. बीते दिनों भिलाई निवास के इंडियन कॉफ़ी हाउस के सभागार में हुई इस बैठक के प्रारंभ में प्रतिवेदन नूरुस्सबाह खान सबा ने सदन में पढ़ा.

वर्ष 2026-29 के लिए निर्वाचित प्रबंध-कार्यकारिणी में नीलम चंद सांखला मुख्य संरक्षक, आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा मुख्य सलाहकार, प्रदीप भट्टाचार्य अध्यक्ष, डॉ. रजनी नेलसन कार्यकारी अध्यक्ष, ब्रजेश मल्लिक अतिरिक्त कार्यकारी अध्यक्ष, त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीप्ति श्रीवास्तव उपाध्यक्षा, नूरुस्सबाह खान सबा महासचिव, आलोक कुमार चंदा संयुक्त सचिव, शौकत इकबाल संगठन सचिव, प्रकाशचंद्र मण्डल कोषाध्यक्ष, पल्लव चटर्जी अंकेक्षण, ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल संयोजक, जाविद हसन भाईजानप्रवक्ता, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ मीडिया प्रचार-प्रसार प्रमुख, दीपक गायकवाड़ आईटी सेल-सोशल मीडिया प्रमुख, अनीता करडेकर अध्यक्ष-महिला प्रकोष्ठ में शामिल है.

डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, शानू मोहनन, अमृता मिश्रा, राकेश गुप्ता ‘रुसिया’, सुशील यादव, हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’, राज कुमार भल्ला ‘आर्य’ और डॉ. अंजना श्रीवास्तव को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है.

‘आरंभ’ साहित्य समिति द्वारा प्रकाशित की जाने वाली ‘कृति आरंभ’ के संपादकीय मंडल में प्रदीप भट्टाचार्य, आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा, तारकनाथ चौधुरी, नूरुस्सबाह सबा और अमृता मिश्रा शामिल किये गए हैं. नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने करते हुए समिति द्वारा वर्ष भर के साहित्यिक कार्यक्रमों की जानकारी से अवगत कराया.  बैठक का संचालन दीप्ति श्रीवास्तव ने किया।और आभार व्यक्त डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ ने किया.

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button