छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

7 करोड़ की लागत से बदलेगा जवाहर मार्केट का स्वरूप, भूमि पूजन के साथ विकास कार्यों की हुयी शुरुआत

आधुनिक सुविधाओं से सजेगा बाजार,व्यवस्थित पार्किंग से लेकर आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम तक की होंगी सुविधाएं

भिलाई नगर- शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र जवाहर मार्केट के विकास और कायाकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जवाहर मार्केट में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जवाहर मार्केट को आने वाले समय में एक अत्याधुनिक और व्यवस्थित मार्केट के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

उन्होंने इसे मॉल की तरह सुव्यवस्थित स्वरूप देने की परिकल्पना व्यक्त की।इससे जवाहर मार्केट को एक ऐसा व्यवस्थित बाजार स्वरूप मिल सकेगा, जहां व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध हो।

भिलाई के जवाहर मार्केट जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में फायर सेफ्टी और सुव्यवस्थित आवागमन महत्वपूर्ण विषय हैं। प्रस्तावित आधुनिक फायर सेफ्टी व्यवस्था बाजार की सुरक्षा संरचना को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। वहीं पार्किंग एवं आवागमन की बेहतर व्यवस्था से बाजार में आने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

जवाहर मार्केट का प्रस्तावित कायाकल्प केवल एक बाजार के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे व्यापार, नागरिक सुविधा और शहरी सुरक्षा को एक साथ जोड़ने वाली विकास की अवधारणा के रूप में देखा जा रहा है।

भूमि पूजन के साथ शुरू हुई यह प्रक्रिया अब जवाहर मार्केट को नए स्वरूप में ढालने की दिशा में आगे बढ़ेगी। एक व्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक बाजार के रूप में जवाहर मार्केट का विकास भिलाई के बदलते शहरी स्वरूप की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button