छत्तीसगढ़जामुल

जामुल के वार्ड क्रमांक 05 में सी.सी.रोड निर्माण का काम स्थल पूजन के साथ हुआ आरम्भ

जामुल-नगर पालिका परिषद जामुल के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 05 में वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए 5 लाख 60 हजार रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का स्थल पूजन के साथ आरंभ किया गया। भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वार्ड पार्षद दीपक गुप्ता भी उपस्थिति थे।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के हर वार्ड में विकास कार्य प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं। वार्डवासियों की सुविधा के लिए सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में संजय शर्मा, मनीष साहू, बाली बर्मन, बहादुर निषाद, जगनू साहू, शिव साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद का आभार व्यक्त किया।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button