छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

रायपुर में होने वाले भारतीय मजदूर संघ के जंगी प्रदर्शन में दुर्ग जिले से बड़ी संख्या में सदस्य होंगे शामिल

भिलाई-29 सितंबर को भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यालय में, संघ से संबद्द यूनियन के अध्यक्ष, महामंत्रियों की बैठक जिला मंत्री एवं जिला अध्यक्ष के साथ हुई। उक्त बैठक में नया रायपुर तूता में भारतीय मजदूर संघ के 1 अक्टूबर को होने वाले महाधरना प्रदर्शन में सभी यूनियन से शामिल होने वाले सदस्यों की संख्या की जानकारी एवं जाने के लिए प्रयुक्त साधन की जानकारी ली गई। चर्चा कर भिलाई से पाटन अभनपुर होते हुए नया रायपुर पहुंचने का मार्ग तय किया गया। सभी यूनियन के सदस्य सुबह 9:00 बजे बीआरपी चौक पर एकत्रित होकर एक साथ रायपुर के लिए रवाना होंगे।

भारतीय मजदूर संघ ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगे नगरी निकाय में प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने, निर्माणी यूनियन के पदाधिकारियों को नियोजन का अधिकार पुनः प्रदान करने, सभी शासकीय विभागों में पुरानी पेंशन लागू करने, लंबे समय से संविदा में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने, उद्योगों में कार्यरत ठेका श्रमिकों को साप्ताहिक वैतनिक अवकाश देने, स्थाई कर्मचारियों के समान सामाजिक लाभ प्रदान करने, ठेका कर्मियों के जाब की सिक्योरिटी प्रदान करने, आंगनबाड़ी,मध्यान भोजन कर्मियों को श्रमिक का दर्जा देकर मानदेय बढ़ाने, भिलाई इस्पात संत के कर्मचारियों के 39 महीने के बकाया एरियर का भुगतान करने, सेल कर्मचारियों के अव्यवहारिक बोनस फार्मूले को तत्काल बदलने और अन्य प्रमुख मांगों को पूर्ण करवाने हेतु धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

जिसमें दुर्ग जिले से स्वायतशासी कर्मचारी महासंघ, निर्माण मजदूर संघ, बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, राज्य कर्मचारी संघ, भिलाई इस्पात मजदूर संघ, एनएसपीसीएल कर्मचारी संघ, दक्षिण पूर्व रेलवे कर्मचारी संघ, पोस्टल इंप्लाइज यूनियन, सफाई कर्मचारी संघ, मिड डे मिल रसोइया संघ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, औद्योगिक यूनियन ठेका कर्मचारी संघ उपरोक्त यूनियन के सदस्य शामिल होंगे

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button