छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

नवमी पर विधायक रिकेश ने सपत्नीक किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन

सभी 101 नवजात कन्याओं की माताओं को 11-11 हजार रुपये मूल्य की मां शिशु सुरक्षा किट किये भेंट

बेटियों के जन्म से शिक्षा-दीक्षा और आगे भविष्य में भी सहयोग का दोहराया संकल्प

भिलाई नगर-नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने लोकांगन परिसर में मां नवदुर्गा के नौ स्वरूपों के सानिध्य में सपत्नीक 101 नवजात कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान परिसर में उपस्थित सैकड़ों कन्याओं को भोजन कराया गया। पूजन के पश्चात सभी 101 नवजात कन्याओं की माताओं को 11-11 हजार रुपये मूल्य की मां शिशु सुरक्षा किट भेंट की गई।

किट में नवजात शिशु और उसकी माता के लिए कपड़े, कंबल, बेबी किट सहित अनेक आवश्यक सामग्री शामिल है। विधायक की इस पहल ने कन्या पूजन की परंपरा को बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी से जोड़ने का संदेश दिया।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 1 मई 2026 से जन्म लेने वाली प्रत्येक कन्या को मां शिशु सुरक्षा किट प्रदान की जा रही है। इस अभियान के तहत अब तक 300 से अधिक कन्याओं का पंजीयन हो चुका है। भाजपा कार्यकर्ता नवजात बच्चियों के घर ढोल-बाजे और नगाड़ों के साथ पहुंचकर परिवार के बीच बेटी के जन्म की खुशियां मनाते हैं।

उल्लेखनीय है कि विधायक सेन ने अपने जन्मदिन 10 अगस्त को भी 51 नवजात कन्याओं को सुरक्षा किट भेंट की थी। उन्होंने कहा कि बेटियों के पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा बच्चियों के परिजनों के संपर्क में रहकर यथासंभव सहयोग करते रहेंगे। नवरात्रि पर आयोजित यह विशेष पहल बेटी के जन्म को उत्सव बनाने और समाज में कन्या सम्मान का संदेश देने की दिशा में महत्वपूर्ण और नवाचार का अनूठा कदम है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button