
भिलाई-श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई की 37 सीजी बटालियन एनसीसी इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के संबंध में कैप्टन डॉ. कृष्णा मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कैडेट्स को देश की एकता एवं अखंडता के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रक्षित आरक्षी केंद्र, दुर्ग में कैडेट्स को शस्त्रों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई, जिससे उन्हें सुरक्षा व्यवस्था और शस्त्रों की बुनियादी जानकारी प्राप्त हो सके।इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के साथ लेफ्टिनेंट उज्ज्वला भोसले उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से कैडेट्स में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, जागरूकता और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित किया गया।




