राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, ‘देश आजाद हो गया लेकिन इनका अंग्रेजी का भूत नहीं गया’

नई दिल्ली  
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्षेत्रीय भाषाओं और हिन्दी के साथ अंग्रेजी की वकालत करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। पीएम ने कहा देश आजाद हो गया लेकिन इनका अंग्रेजी का भूत नहीं गया। मोदी ने आज यहां एक चुनावी सभा में कहा कि डाक्टर और इंजीनियर बनने के लिए अब अंग्रेजी की जरूरत नहीं है। मोदी को लोगो की तकलीफ पता है इसलिए गरीब का बच्चा जिस भाषा में डाक्टर और इंजीनियर बनना चाहता है, उसी भाषा में डाक्टर इंजीनियर बनेगा। उन्होंने कहा कि जब डाक्टर मरीज से उसकी भाषा में बात कर उसकी बीमारी को जानता है तो फिर डाक्टर बनने के लिए अंग्रेजी क्यो उसके लिए जरूरी है।
 
मुफ्त राशन योजना को 5 साल के लिए आगे बढ़ाया
उन्होंने कहा कि देश में नौ दस करोड़ आदिवासी है लेकिन लम्बे समय तक राज करने वाली कांग्रेस ने कभी उनके बारे में नही सोचा। कांग्रेस के लिए क्योंकि आदिवासियों का कोई वजूद नही था। मोदी ने कहा कि वह गरीबी में जिए है और गरीबी को किताबों में नही पढ़ा है। कांग्रेस केवल गरीबी हटाओं के नारे के साथ वोट लेती रही है। उन्होंने गरीबों की चिन्ता की और फिर गरीब कल्याण योजना के तहत पांच वर्ष के लिए मुफ्त राशन योजना को बढ़ाने का निर्णय़ लिया।
 
मोदी ने अपनी सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी उन्होंने लोगो को गारंटी थी सभी को पूरा किया है, यह मोदी की गारंटी है। उन्होने अय़ोध्या में राम मंदिर के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभू राम का ननिहाल है इस कारण आपको मोदी को बड़ा आर्शीवाद मिलना चाहिए और चुनाव में भरपूर सीटे भाजपा को मिलनी चाहिए। उन्होने कहा कि एक तरफ इस चुनाव में मोदी का गारंटी वाला घोषणा पत्र है तो दूसरी ओर कांग्रेस का झूठ का।
 
युवाओं को सट्टेबाजी की ओर धकेला
कांग्रेस ने पिछले चुनाव में लम्बे चौडे़ वादे किए और बाद में सभी वर्ग के साथ विश्वासघात किया। महादेव एप के नाम पर घोटाला किया और युवाओं को सट्टेबाजी को ओर धकेला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि छत्तीसगढ़ सट्टेबाजों का अड्डा कैसे बना। छापों में सुबूत के साथ नोटो का ढ़ेर मिला है। मोदी ने कहा कि घोटाले के सबसे बड़े आरोपी ने टीवी पर आकर मुख्यमंत्री को पांच सौ करोड़ रूपए रिश्वत देने की बात कहीं है,और आप सुबूत मांग रहे है।
 

ऐसे आदमी को सीएम की कुर्सी पर बैठने का हक नहीं
ऐसे आरोपो से घिरे व्यक्ति को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर एक दिन भी रहने का हक नही है। उन्होने दावा किया इस आरोप के बाद कांग्रेस के दिग्गजों ने भी उनसे किनारा कर लिया है। कोई नहीं बोल रहा है, उन्होंने अपने बच्चों की भलाई के लिए कांग्रेस पार्टी को बदनाम कर दिया। उन्होंने कहा कि वह गारंटी देते है कि भाजपा के राज्य में सत्ता में आने पर महादेव घोटाले में दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगी और कितना भी बड़ा नाम क्यों न हो,लोगो का जीवन बर्बाद करने वालों ऐसे लोगो को जेल जाकर जिन्दगी गुजारनी पड़ेगी।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button