राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

योगी आदित्यनाथ दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, ओडिशा के पटनायक पाहले नंबर पर,सर्वे ने चौंकाया

 नई दिल्ली-भारत के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों को लेकर किए सर्वे के परिणाम काफी दिलचस्प आए हैं। हाल ही में किए सर्वे के मुताबिक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में दूसरे पायदान पर हैं। तीसरे नंबर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक, पहले पायदान पर नाम काफी चौंकाने वाला है। प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के काम के आकलन को लेकर हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने मुख्यमंत्रियों के बीच लोकप्रियता रेटिंग के मामले में टॉप पांच में जगह बनाई है।

सर्वेक्षण का उद्देश्य देश के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता और स्वीकार्यता का आकलन करना था, जिससे कुछ दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं। सर्वेक्षण के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 52.7 प्रतिशत की अप्रत्याशित लोकप्रियता रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 51.3 प्रतिशत लोकप्रियता रेटिंग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं, जिन्होंने 48.6 प्रतिशत रेटिंग हासिल की है, जबकि चौथे स्थान पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल हैं, जिन्हें 42.6 प्रतिशत रेटिंग मिली है। वहीं, डॉ. माणिक साहा, 41.4 प्रतिशत लोकप्रियता रेटिंग के साथ पांचवे नंबर पर हैं।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button