राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली में सवार कन्नौज की चार महिलाओं की मौत, 24 हुए घायल

मैनपुरी
ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली में सवार कन्नौज की चार महिलाओं की मृत्यु हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए। जिनमें से पांच को सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र में स्थित गांव कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र की पुत्री सुशीला देवी की ससुराल थाना बिछवां के गांव बेलधारा में है। 10 दिन पहले सुशीला देवी ने पुत्र को जन्म दिया था। शुक्रवार को उसका नामकरण संस्कार था। वीरेंद्र सिंह अपने स्वजन के साथ नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए गांव बेलधारा गए थे। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। सुबह करीब साढ़े चार बजे वीरेंद्र सिंह और उनके स्वजन ट्रैक्टर ट्राली से अपने गांव के लिए रवाना हुए।

ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में मारी टक्कर
थाना भोगांव क्षेत्र में द्वारिकापुर के पास ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई। चालक ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और लाइट ठीक करने लगा। तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्राली ट्रैक्टर से अलग होकर पलट गई।

इस घटना में ट्राली में बैठी फूलमती पत्नी अवधेश, रमाकांती पत्नी दफेदार, संजय देवी पत्नी राजेश निवासी कुंवरपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां द्रोपदी देवी पत्नी विशुन दयाल की मृत्यु हो गई। पांच घायलों को सैफई रेफर किया गया। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवा कर आवागमन सुचारू कराया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button