राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

गाजियाबाद में दो सगे भाइयों द्वारा नाबालिग बहन से दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर खुलासा, मां ने दर्ज कराई FIR

गाजियाबाद
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दो सगे भाइयों द्वारा नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर को दिखाने पर उसके गर्भवती होने के बारे में पता चला। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज थाना टीला मोड़ पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद की एक कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। पिता की मौत के कारण उसकी मां और दोनों बड़े भाई भी मजदूरी करते हैं। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शनिवार को किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो मां उसे दिल्ली के एक अस्पताल में दिखाने के लिए ले गई। यहां अल्ट्रासाउंड में किशोरी के गर्भवती होने का पता चला।

मारने की धमकी देकर करते थे बलात्कार
लड़की के नाबालिग होने के चलते अस्पताल से ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की मां ने थाना टीला मोड़ में अपने दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि करीब 6 माह से दोनों भाई उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। मां के बाहर होने के दौरान दोनों यह हरकत करते थे और बताने पर मां और उसे मारने की धमकी देते थे।

एसीपी ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बालिग हैं। बाल कल्याण समिति को भी इस मामले की सूचना दे दी है। पीड़िता के बयान के आधार पर छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

 

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button