छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

सरस्वती विहार इंग्लिश मीडियम हा.से.स्कूल में दो दिवसीय राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हुयी संपन्न

भिलाई-महावीर बाल कल्याण समिति, कैलाश नगर, भिलाई द्वारा संचालित सरस्वती विहार इंग्लिश मीडियम हा.से.स्कूल, हाउसिंग बोर्ड भिलाई, द्वारा दिनांक 06 दिसंबर 2025 एवं 07 दिसम्बर 2025 को दो दिवसीय राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था I जिसमें जिला दुर्ग, राजनांदगॉव, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ आदि सहित अन्य जिलों से प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया Iजिसमें अंडर-12 में प्रगति नगर रिसाली के चेतस ने प्रथम स्थान, निर्मल ने द्वितीय एवं निर्जन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I ओपन प्रतियोगिता में बिलासपुर के लोमेश पाण्डेय ने प्रथम स्थान, ईशान शैनी  ने द्वितीय एवं मयंक सोनारे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I इनमें ऐसे खिलाडी भी शामिल थे जो राज्य के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुके हैं I

इन सभी खिलाड़ियों को  मुख्य अतिथि वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने बधाई देते हुये स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरूस्कार राशि से सम्मानित कर प्रोत्सहित किया Iबुद्धि और रणनीति के खेल शतरंज में राजनीति के खिलाडी रिकेश सेन ने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी चेतस के साथ मैच खेला जो ड्रा रहा I इस सम्मान समारोह में विशेष अतिथि अवधेश दुबे, महावीर बाल कल्याण समिति के सचिव विजय चौधरी, उपाध्यक्ष श्री बी.के. दत्ता, शिरीष अग्रवाल, दिनेश पुरवार, मुकेश तिवारी,रजनीकांत बाक्शी, चन्द्रकांत बक्शी, श्रैनिक डाकलिया आदि सहित स्कूल की  प्राचार्या श्रीमती मिठू चंदा,सुश्री गूंजा बया,श्रीमती सुखविंदर कौर उपस्थित थीं।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button