जिलेवार ख़बरें

रायपुर रेलवे स्टेशन पर रोजाना 60 हजार यात्रियों की भीड़, ₹15 में भोजन और ₹99 में हेल्थ चेकअप की सुविधा

रायपुर 

दीपावली के बाद, बड़ी संख्या में यात्री अपने घरों और कार्य स्थलों की ओर लौटने के लिए तैयार हैं। साथ ही, छठ पूजा के अवसर पर भी यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होने की उम्मीद है। इस स्थिति में, रायपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ को संभालने के लिए आवश्यक तैयारी की गई है। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दयानंद ने 21 अक्टूबर को स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और बताया कि स्टेशन पर यात्री प्रबंधन के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए, स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं, ताकि सभी यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके। इसके साथ ही, स्टेशन पर खाद्य पदार्थों की कीमतें भी कम रखने की कोशिश की गई है, जिससे सभी यात्रियों को उचित दर पर भोजन मिल सके। स्टाफ की संख्या बढ़ाकर 90 से अधिक ऑफिस स्टाफ को ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

21 अक्टूबर को खुद मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दयानंद रायपुर स्टेशन भी पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने बताया क्राउड मैनेजमेंट के स्टेशन पर स्पेशल होल्डिंग एरिया बनाया गया। सबको कंफर्म टिकट मिले लिए इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

इसके अलावा स्टेशन पर कम दाम में खाने-पीने की चीज उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है। 90 से अधिक ऑफिस स्टाफ की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गई है। लोगों के लिए न्यूनतम दरों पर जनता खाना ₹15 में, इकोनॉमी मील ₹20 में, और रेल नीर ₹14 में उपलब्ध है।

रायपुर में 6000 स्क्वायर मीटर का होल्डिंग एरिया

रेलवे स्टेशनों पर अक्टूबर में अब तक एवरेज फुट-फॉल 60 हजार के करीब रहा है। दुर्ग में इसका आधा है। छठ पर ये संख्या बढ़ेगी। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।

रायपुर स्टेशन पर लगभग 6000 स्क्वायर मीटर (30 x 200 फीट) का विशाल होल्डिंग एरिया बनाया गया है।

1000 से अधिक लोग रुक सकेंगे, 15 रूपए में खाना

इस होल्डिंग एरिया में 1000 से अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता है। 600 चेयर की व्यवस्था की गई है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए सीसीटीवी कैमरा, एयर कूलर और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है। खान-पान के लिए न्यूनतम दरों पर जनता खाना ₹15 में, इकोनॉमी मील ₹20 में, और रेल नीर ₹14 में उपलब्ध है।

दुर्ग और दूसरे स्टेशनों पर भी बनाए गए होल्डिंग एरिया

​इसी तरह, दुर्ग स्टेशन पर 1000 स्क्वायर मीटर एरिया का होल्डिंग एरिया (लगभग 1000 यात्री क्षमता और 200 चेयर), भाटापारा रेलवे स्टेशन पर 400 स्क्वायर मीटर एरिया का होल्डिंग एरिया (50 चेयर), और भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर 250 स्क्वायर मीटर एरिया का होल्डिंग एरिया (100 चेयर) की व्यवस्था की गई है।

इन सभी होल्डिंग एरिया में पानी की सुविधा, टिकट लेने की सुविधा, व्हील चेयर, स्ट्रेचर और सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि प्लेटफार्म पर किसी भी तरह की भगदड़ न हो।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button