छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

गणपति विहार में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

दुर्ग-स्थानीय गणपति विहार कॉलोनी बोरसी,में हनुमान जन्मोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया।प्रातः से ही कॉलोनी के पंच देवालय में पूजा पाठ के लिए तांता लगा रहा।दोपहर में भक्ति महिला समिति के द्वारा सुंदर कांड का पाठ और भजन का कार्यक्रम हुआ।कॉलोनी की महिलाओं द्वारा सुमधुर भजनों और गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया।शाम को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।शोभा यात्रा पूरी कॉलोनी में निकली जगह जगह पूजा अर्चना की गई।

शाम को ही आरती और प्रसाद वितरण हुआ।रात्रि में भंडारा का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में निवासियों ने हिस्सा लिया। उत्सव समिति के अध्यक्ष ए के रथ और रेजिडेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार जोशी ने सभी का उत्साहवर्धन किया, तथा फेस 4 की टीम ने भंडारा सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी दी जिसकी सभी ने सराहना की।फेज 04 टीम के कप्तान प्रदीप कुमार अमृत ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button