छत्तीसगढ़रायपुर

29 सितम्बर को होने वाली मत्स्य निरीक्षक एवं प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा स्थगित

प्रयोगशाला तकनीशियन परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे से 4.15 बजे तक किया जायेगा

रायपुर-छत्तीसगढ़ व्यावसायिक मण्डल द्वारा 29 सितम्बर रविवार को उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणवंश स्थगित कर दिया गया है।अब इस परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे से 4.15 बजे तक किया जायेगा।

इसी तरह छत्तीसगढ़ व्यावसायिक मण्डल द्वारा 29 सितम्बर रविवार को संचालनालय मछली पालन विभाग, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणवंश स्थागित कर दिया गया है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button