अधिवक्ता एम. के. पाढ़ी को मानद डॉक्टरेट उपाधि से किया गया सम्मानित

भिलाई-भिलाई के सुप्रसिद्ध उच्च न्यायालय अधिवक्ता डॉ. एम. के. पाढ़ी को विधि क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दीर्घकालीन अनुभव एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए CedarBrook University, USA द्वारा मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate in Law) की उपाधि से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान दिनांक 30 मई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह (Convocation Ceremony) में प्रदान किया गया।डॉ. एम. के. पाढ़ी कराधान (Taxation) एवं कॉर्पोरेट मामलों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ हैं तथा विगत कई वर्षों से उच्च न्यायालय एवं विभिन्न न्यायिक मंचों पर सफलतापूर्वक अधिवक्ता के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं। उनका कार्यालय सुपेला, भिलाई में स्थित है।
विधि एवं कराधान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, उत्कृष्ट विधिक विशेषज्ञता तथा समाज के प्रति समर्पित सेवाओं को देखते हुए विश्वविद्यालय ने उन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान से विभूषित किया।इस उपलब्धि पर भिलाई सहित समूचे छत्तीसगढ़ के विधि जगत में हर्ष का वातावरण है तथा विभिन्न सामाजिक, विधिक एवं व्यावसायिक संगठनों द्वारा डॉ. एम. के. पाढ़ी को शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रेषित की जा रही हैं।




