छत्तीसगढ़रायपुर

सरस्वती विहार स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

भिलाई-सरस्वती विहार स्कूल, हाउसिंग बोर्ड में रविवार 21 जून 2026 को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  उत्साह के साथ मनाया गया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना है। इस वर्ष की आधिकारिक थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” रखी गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य सभी उम्र के लोगों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सुबह स्कूल के मैदान में योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ के तहत विभिन्न प्रकार के आसन और प्राणायाम किए।

सचिव विजय चौधरी ने छात्रों को योग के महत्व के बारे में बताया।कार्यक्रम के दौरान योग और ध्यान के महत्व पर विशेष चर्चाएं हुईं, ताकि विद्यार्थी इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर सकें। उपाध्यक्ष बी. के. दत्ता, कोषाध्यक्ष राम जी साहू, समिति सदस्य शिरीष अग्रवाल, दिनेश पुरवार, शंभू नाथ शाह, अजय केडिया, श्रीमती मिठू चंदा, श्रीमती सुखविंदर कौर  ने कार्यक्रम में छात्रों के साथ शामिल होकर बच्चों को बताया कि कैसे योग कम उम्र से ही शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button