छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

जामुल में होने जा रहा है 9 दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन

जामुल- जामुल में 29 दिसम्बर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच जामुल के तत्वाधान में नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन शिवपुरी स्टेडियम में होने जा रहा है। इस आयोजन में कथा व्यास सनातन धर्म और संस्कृति के अद्वितीय व्याख्याकार अनंत श्री विभूषित परम पूज्य श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी डॉ. राघवाचार्य जी महाराज हैं,जो श्री धाम पीठाधीश्वर, श्रीराम लला सेवा सदन, देवस्थान, रामकोट अयोध्या के अधिष्ठाता हैं।कथा प्रतिदिन डोपहर 01 बजे से प्रारम्भ होगी ।श्रीराम लला के फोटोयुक्त कैलेंडर बांटकर लगभग एक लाख लोगों को आमंत्रित किया जायेगा।

एक पत्रकार वार्ता में संयोजक ईश्वर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि 01 दिसम्बर से 03 दिसम्बर तक 21 गांव में ध्वज स्थापना की जाएगी। 28 दिसम्बर 2025 को ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह माताओं द्वारा सर्वतीर्थ जल से सिंचित कलशों की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी।इस शोभा यात्रा में 100 से अधिक वाद्य यंत्र वादकों को टोली भी शामिल होगी। कलश यात्रा के दौरान हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी की जायेगी।श्रीराम कथा के दौरान पुरे देश से 1000 धर्माचार्यो के शामिल होने की सम्भावना है।

कथा स्थल पर पाहिले दिन लगभग एक लाख लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जायेगी।उसके बाद प्रतिदिन 25 से 30 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी।लगभग 30 लोगों के बैठने की ब्यवस्था रहेगी।कथा स्थल पर लोगों की सुविधा के लिए सात से आठ स्क्रीन भी लगायी जायेंगी।स्थल पर सनातन उत्सव मेला भी लगेगा।पर्यावरण सरंक्षण को ध्यान में रखते हुए 51000 पौधों का भी वितरण किया जायेगा।स्थल पर प्रतिदिन निशुल्क स्वास्थ शिविर एवं योग शिविर का भी आयोजन किया जायेगा।

 

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button