छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कारगिल विजय दिवस मनाया गया

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विभिन्न आयोजन किए गए।कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक दिवस पर स्वयं सेवकों में उत्साह का माहौल रहा। विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति डॉ.ए.के.झा, कुलसचिव डॉ.स्मिता सिलेट, डायरेक्टर विकास डॉ.सुशील चंद्र तिवारी तथा विधार्थियों एवं शिक्षकों ने अपने संदेश लिखे।

विधार्थियों ने आयोजित पोस्टर बनाओ स्पर्धा में पोस्टर के माध्यम से वीर शहीदों को याद किया और विजय दिवस के गौरव को ब्रश के माध्यम से रेखांकित किया।कुलपति डॉ झा ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए विजय दिवस की स्मृतियों पर प्रकाश डाला।राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button