छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2025,सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल कुरूद में हुयी संपन्न

भिलाई- सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ दुर्ग विभाग द्वारा द्वारा विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2025 का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल कुरूद के प्रांगण में दिनांक 20 सितंबर 2025 से 22 सितंबर 2025 तक संपन्न हुआI कार्यक्रम के शुभारम्भ की अध्यक्षता उत्तम वर्मा अध्यक्ष अभिमन्यु बाल कल्याण समिति कुरूद ने कीI विशेष अतिथि के रूप में संजीव सक्सेना डायरेक्टर मनसा ग्रुप का कॉलेज एवं डॉ श्रीमती स्मिता सक्सेना प्राचार्य मनसा महाविद्यालय कुरूद भिलाई तथा वार्ड पार्षद अनीता अजय साहू उपस्थित थी I कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआI

प्रतियोगिता में 200 मी से  3000 मी तक की दौड़ एवं भाला फेंक,तवा फेंक, ऊंची कूद,लंबी कूद का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दुर्ग जिला,बेमेतरा जिला,कवर्धा जिला के कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक के शिशु मंदिर के भैया बहन शामिल हुये। दुर्ग विभाग के  26 शहरी एवं 90 ग्रामीण विद्यालय के 135 बच्चे इस प्रतियोगिता में शामिल हुयेI विजेता भैया बहनों का चयन प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए किया गया,जो कोनी बिलासपुर में संपन्न होगीIपांडा तराई शिशु मंदिर के भैया बहनों ने सबसे ज्यादा पुरुस्कार प्राप्त कियेI इस अवसर पर बच्चों द्वारा घोषताल पर सुन्दर मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी गयी।

समापन अवसर पर विधायक रिकेश सेन उपस्थित थेI जिन्होंने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को आशीर्वाद दिया एवं विद्यालय प्रांगण की चहरदीवारी व कक्ष निर्माण में सहयोग का आश्वाशन दियाI इस अवसर पर उत्तम वर्मा,कार्यक्रम के ब्यवस्थापक रामजी साहू,पूर्व पार्षद केवल साहू,अर्जुन साहू,राजकुमार साहू,विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ममता,संस्थान के समन्वयक हरिश्चंद्र साहू,पर्यावेक्षक विजय चौधरी,सतीश गुप्ता,राजू सावरकर,राजू उइके आदि उपस्थित थेI इस अवसर पर श्रीकांत यादव की स्मृति में विद्यालय में एक कक्ष निर्माण के लिए उनके परिवार द्वारा पचास हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की गयीI

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button