राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

योगी सरकार द्वारा घोषित नई दरों पर गन्ना मूल्य भुगतान शुरू

प्रदेश की 104 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य

अपर मुख्य सचिव ने दिए प्रदेश की सहकारी व निगम की चीनी मिलों के तत्काल औचक निरीक्षण के निर्देश

किसानों के हित में प्रदेश की अधिकांश चीनी मिलों द्वारा साप्ताहिक गन्ना मूल्य भुगतान किया गया प्रारम्भ

गन्ना जिला अधिकारियों को निर्देश, प्रदेश के सभी गन्ना क्रय केन्द्रों पर साफ-सुथरे गन्ने की आपूर्ति तथा किसानों से प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार कराएं निस्तारण 

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गन्ना किसानों के हित में लिए गए फैसले के बाद नई दरों पर गन्ना मूल्य का भुगतान शुरू हो गया है। वहीँ वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 में प्रदेश की 114 चीनी मिलों ने गन्ना खरीद हेतु इण्डेन्ट जारी कर दिया है तथा 104 चीनी मिलों में विधिवत पेराई कार्य प्रारम्भ हो चुका है। 

29 चीनी मिल ने किया 513.96 करोड़ का भुगतान
प्रदेश की 29 चीनी मिलों ने वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 का गन्ना मूल्य 513.96 करोड़ का भुगतान सीधे गन्ना किसानों के खाते में कर दिया है। अधिकांश चीनी मिलें किसानों के हित में साप्ताहिक गन्ना मूल्य भुगतान कर रही हैं।

किसानों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण का निर्देश
अपर मुख्य सचिव ने समस्त जिला गन्ना अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 23 सहकारी व 03 निगम क्षेत्र की चीनी मिलों के गन्ना क्रय केन्द्रों की स्थापना, समय से गन्ने की खरीद व उठान, क्रय केन्द्रों पर तौल लिपिकों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण/ जांच आख्या मुख्यालय को तत्काल प्रेषित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सहकारी व निगम की चीनी मिलों के स्थापित तौल कांटो पर मानक बॉट की उपलब्धता, तौल की शुद्धता, साफ-सुथरे गन्ने की आपूर्ति हो। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों से प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार तत्काल निस्तारण करायें।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button