छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

समस्या निवारण के साथ जनदर्शन में पहुंचे लोगों को मिलेगा भर पेट भोजन, विधायक रिकेश ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर विधायक कार्यालय में शुरू की “राम रसोई”

रोटी, सब्जी, दाल, चावल, सलाद, अचार, पापड़, मिष्ठान्न की थाली 20 रूपये में

भिलाई नगर- वैशाली नगर विधायक कार्यालय में विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचने वाले जनमानस को अब 20 रूपये में भर पेट भोजन मिल सकेगा। विधायक रिकेश सेन की वैवाहिक वर्षगांठ 12 दिसंबर को उनके शांति नगर जीरो रोड, जैन मंदिर के सामने स्थित विधायक कार्यालय में “राम रसोई” का शुभारंभ होने जा रहा है।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि उनके कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों लोग जनदर्शन में अपनी और क्षेत्र की समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। प्रतिदिन 11 से 2 बजे तक भिलाई में रहने के दौरान वो नियमित रूप से आमजन की समस्याएं जान कर तत्काल निराकरण के हरसंभव प्रयास करते रहे हैं। विधायक कार्यालय में ही वो राम रसोई के 24वें सेंटर का शुभारंभ करने जा रहे हैं जिसमें 12 दिसंबर से 20 रूपये में भरपेट भोजन जनदर्शन में आए लोगों को मिलेगा।

विधायक कार्यालय में शुरू हो रही “राम रसोई” में स्वादिष्ट भोजन की थाली 20 रूपये में प्रति व्यक्ति मिलेगी। थाली में रोटी, सब्जी, दाल, चावल, सलाद, अचार, पापड़, मिष्ठान्न शामिल होगा। श्री सेन ने बताया कि राम रसोई की थाली में हर दिन अलग-अलग सिजनेबल सब्जियां परोसी जाएंगी। जनदर्शन में हर रोज वैशाली नगर सहित अन्य विधानसभा से, दूरदराज के लोग भी पहुंचते हैं उनका प्रयास है कि जिस तरह वो समस्याओं के फौरी समाधान की कोशिश करते हैं इससे लगातार जनदर्शन में पहुंचने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

रिकेश सेन ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने उसकी कुशलक्षेम जानने वो लगातार जनसंपर्क करते रहे हैं, प्रयास होता है कि लोगों तक वो स्वयं पहुंचे। इस बीच लोग समस्याएं बताते हैं तो संबंधित विभाग अनुरूप कुछ लोगों को कार्यालय आमंत्रित करना पड़ता है। यहां उन्हें समाधान मिलता ही है अब 12 दिसंबर से वो भोजन भी कर सकेंगे।

विधायक सेन ने बताया कि जनदर्शन में पहुंचने वाले वैशाली नगर विधानसभा के निर्धन लोगों से राम रसोई का थाली शुल्क नहीं लिया जाएगा। उनका मानना है कि जनसेवा का मूल उद्देश्य जरूरतमंदों तक सुविधा और सम्मानपूर्वक सहायता पहुंचाना है और राम रसोई उसी दिशा में एक संवेदनशील पहल है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button