छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

साहू समाज द्वारा तालपुरी में,भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई

भिलाई नगर – तालपुरी, रूआबांधा सेक्टर, एनएसपीसीएल, एचएससीएल, कॉलोनी में निवासरत साहू समाज के द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। तालपुरी बी ब्लॉक के क्लब हाउस में 4 अप्रैल, दिन शनिवार को इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा सांय 4:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पश्चात भक्त माता कर्मा की आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथि सम्मान के पश्चात बालक एवं बालिकाओं, महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर सेवानिवृत्त भाई बहनों एवं कला के क्षेत्र में योगदान के लिए एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम किशुन साहू थे एवं अध्यक्षता डॉक्टर कामता प्रसाद साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ रिसाली के द्वारा की गई।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ जनों के अलावा इकाई के अध्यक्ष मोहनलाल साहू ,लीलाधर साहू, थान सिंह साहू ,भूषण, श्रीमती देव प्रभा एवं सभी सामाजिक भाइयों- बहनों का सहयोग रहा। किशोर साव एवं अभिषेक साहू द्वारा राजिम माता की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम का संचालन रश्मि बाला एवं सारिका साहू एवं आभार प्रदर्शन पूर्णिमा साहू ने किया ।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button