छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आद्य पत्रकार महर्षि नारद जी की जयंती मनायी गयी

इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकारों को सम्मानित किया गया

रायपुर- छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आद्य पत्रकार महर्षि नारद  की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन 18 मई को किया गया।इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकारों का सम्मान किया गया।समारोह का आयोजन स्पीकर हाउस के साहित्यिक हॉल रायपुर में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा, साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा तथा भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों का सम्मान करते हुए कहा कि वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से समाज सेवा करने वाले और अपना जीवन पत्रकारिता को समर्पित करने वाले लोगों का सम्मान करना गौरव और प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार समाज और शासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले पत्रकार साथियों में विश्व दीपक राई (बिलासपुर), अनिल पवार (रायपुर), राजेश मिश्रा (रायपुर), मनोज मिश्रा (बसना), राजू दरयानी (सक्ति), भरत योगी (रायपुर), अब्बास अली (सारंगढ़), पारस शर्मा (कवर्धा), निर्मल सलूजा (पंडरिया), राम साहू (रायपुर), अवधेश मिश्रा (रायपुर), मनमोहन नेताम (देवभोग), रवि शुक्ला (बिलासपुर), रेनू मिश्रा (धरसिवा), विनोद शर्मा (कोरिया), छगन साहू (दल्ली राजहरा), संतोष ताम्रकार (अहिवारा), नूतन गुप्ता (लोरमी), श्याम किशोर शर्मा (गरियाबंद), कम्मू सरदार (कोंडागांव), पिसा राजन (सुकमा), घनश्याम यादव (बीजापुर), आजाद सक्सेना (दंतेवाड़ा), कौशल संधुजा (जगदलपुर), देवेंद्र यादव (पामगढ़), मनोज थवाईत (जांजगीर), श्याम अग्रवाल (सक्ति), संतोष ठाकुर (बिलासपुर), निक्की डिक्सेना (कोरबा), रामबरन वाल (मनेन्द्रगढ़), राजकुमार यादव (मुंगेली), गोल्डी नायक (सारंगढ़), मनमोहन ठाकुर (रायगढ़), सुरेश गुप्ता (सरगुजा), राम साहू (राजनांदगांव), ललित साहू (दुर्ग), जितेंद्र शुक्ला (बेमेतरा) एवं लोकेश जैन (चारामा, कांकेर) शामिल थे।

इस कार्यक्रम में संपादक यशवंत घोटे, मयंक ठाकुर, पत्रकार रत्ना पाण्डेय तथा अभिजीत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन राजेश मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन महासचिव विश्व दीपक राई ने किया।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button