छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख को, राज्यमंत्री रामदास बंडु आठवले द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से किया गया सम्मानित

दुर्ग-मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख को उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में  किये जा रहे सराहनीय सामाजिक कार्यों के लिए भारत सरकार के केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास बंडु आठवले द्वारा दिल्ली में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख दुर्ग जिले के सफल उद्यमी के रूप में आज एक जाना माना नाम है, लेकिन यह नाम केवल उनकी व्यापारिक सफलता के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार, सेवा, और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए है।

उन्होंने कहा व्यापरिक कार्यों के बीच अपने पिताजी द्वारा दी हुई शिक्षा और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज के लिए कुछ करने का प्रयास मैंने हमेशा किया। फिर चाहे वो शिक्षा,स्वास्थ्य,साइबर जागरूकता या अन्य  क्षेत्र हो, मैंने हमेशा जिम्मेदारी उठायी ।

मनीष पारख विभिन्न माध्यमों से समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहे है।लाइफकेयर डायग्नोस्टिक्स (NABL मान्यता प्राप्त )के माध्यम से निरंतर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करते आ रहे हैं।रूटीन स्वास्थ्य जाँच को बढ़ावा देने हेल्थ कार्ड की शुरुवात की। फ़्री एम्बुलेंस सेवा का लगातार 7 वर्षों से संचालन करते आ रहे हैं।स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने विशेष डिग्री प्रोग्राम की शुरुवात की है।

मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत शहर के चौक चौराहो का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया। जिसमें शामिल हैं दुर्ग स्थित गांधी चौक, शहीद चौक, वाय शेप ब्रिज का चौक, कचहरी चौक आदि।

यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने पुलिस विभाग को ट्रैफिक बेरीगेट का डिस्ट्रीब्यूशन।महावीर स्कूल के अध्यक्ष के रूप में स्कूल के जीर्णोधार एवं बच्चों की पढ़ाई में सहयोग एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पण।

इसी तरह साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता अभियान में आई जी राम गोपाल गर्ग के साथ मिलकर अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button