मयूरी असाटी को पी.एच.डी. की उपाधि मिली

भिलाई-श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के द्वारा वाणिज्य संकाय में मयूरी आसाटी को पी.एच डी कीउपाधि प्रदान की है।उन्होंने भिलाई नगर निगम के आय व्यय के विश्लेषणात्मक अध्ययन’ विषय पर अपना शोधकार्य प्रस्तुत किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ संजूसिंह के निर्देशन में अपना शोधकार्य पूर्ण किया।
भिलाई नगर निगम के 2019 से 2024 तक के आय-व्यय के अंतर्गন वित्तीय प्रबंध,आय के स्रोत वित्तीय-जागरुकता, सेवा और संतुष्टि पर आधारित अपने शोध में बताया है कि निगम शासकीय अनुदान एवं संपतिकर पर आधारित वित्तीय प्रबंध व्यवथा पर निर्भर है।
उन्होने अपने सुझाव में आंतरिक राजस्व वृद्धि, शासकीय अनुदान पर निर्भरता कम करने, जलप्रदाय, स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।मसूरी असाटी के पी. एच डी. अवार्ड होने पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने बधाई दी है।




