छत्तीसगढ़रायपुर

उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित ने सहकारिता सप्ताह मनाते हुए महिला सशक्तिकरण का लिया संकल्प

भिलाई नगर । उन्नति महिला सहकारी खाख समिति मर्यादित भिलाई ने सहकारिता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन आंबेडकर भवन सुपेला में किया। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस के 5 वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन करने सरकार के आदेश के अनुसार साख समिति के द्वारा अंबेडकर नगर सुपेला में सहकारिता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में सहकारिता के क्षेत्र में अतुल्य योगदान करने वाले स्वर्गीय नारायण ईमानदार के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में उन्नति महिला सहकारी साख समिति के द्वारा नए सदस्य बनाये  गए। सदस्यों को स्वरोजगार स्थापित करने आर्थिक सहयोग के साथ, महिला समूह बनाकर स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के सहकार भारती के महिला एवं विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती स्मिता दोडके उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं पत्रकार इस्माइल खान के द्वारा की गयी।

कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद उन्नति महिला सहकारी साख समिति की अध्यक्ष श्रीमती कौसर खान के द्वारा साख समिति के द्वारा विगत वर्ष किये गए कार्यक्रमों की जानकारी के साथ-साथ आने वाले समय में सहकारिता कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धन बच्चों को शिक्षा प्रदान करने उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करने की घोषणा की गई।वृद्धजनों हेतु निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने के साथ महिला समूह के द्वारा उत्पादित सामग्रियों को विक्रय करने हेतु विक्रय केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में अतिथि उद्बोधन में स्मिता दौड़ के ने कहा कि आज संपूर्ण भारत में सहकारिता मंत्रालय का स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सहकारिता मंत्री अमित शाह के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने उन्हें सहकारिता के क्षेत्र से जुड़ने का आह्वान किया गया।उन्होंने उन्नति महिला सहकारी साख समिति के द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वालंबन कार्यक्रमों से संतुष्ट होकर उन्हें सहकारिता क्षेत्र में जोड़कर प्रगति करने की बात कही। सहकार भारती द्वारा आगामी समय से जिले में महिलाओं कों जोडकर स्वरोजगार निर्मित करने की योजना बनाने की बात कही गई।

सहकारिता सप्ताह कार्यक्रम में साख समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती डॉ मीनाक्षी दुबे,प्रबंधक श्रीमती रत्ना चक्रवर्ती,संचालक रेखा दास,प्रतिमा पारधी,शमीम अख्तर,सुनीता कुमारी,फ़िरोज़ा बेगम, तारा विश्वकर्मा, शारदा देवी, मंजू साहू, परमेश्वरी शर्मा, सीता विश्वकर्मा परवीन बानो, बिंदु शर्मा, रीना ऊके ,चांदनी देवांगन छब्बू दुधी, गंगा कुमारी रामेश्वरी शिखा, उषा पाटिल, शबनम बेगम, समृद्धि ताम्रकार, सरिता गाडवे , नंदिनी ध्रुव, पिंकी मानिकपुरी,लक्ष्मी यादव, त्रिवेणी यादव, गंगा कुमारी, असमिया मिर्जा, सहित उन्नति महिला सहकारी साख समिति के महिला समूह की सदस्य गण उपस्थित थे ।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button