शिवसेना (यूबीटी) ने नीट पीड़ित छात्रों के साथ की गयी पुलिस कार्यवाही पर जताया विरोध

भिलाई-शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राजू गुप्ता द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि नीट पेपर लीक मामले में विगत कई दिनों से देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के छात्र-छात्राएं धरना दे रहे हैं। संसद के मानसून सत्र के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर संसद मार्च का आहवान किया था। संसद मार्च करने जा रहे छात्रों पर देश की निरंकुश भाजपा सरकार, उसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के गृहमंत्री जिनके अंडर में दिल्ली पुलिस है ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया। बर्बरता पूर्वक छात्र-छात्राओं ,महिलाओं को मारा, उनके हाथ पैर तोड़ दिए,कई लोगों के सिर फोड़ दिये गए। बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।कई छात्र-छात्राएं आज अस्पताल में भर्ती है।
जिस तरह आजादी के पहले अंग्रेज भारतीयों पर जुल्म करते थे। जालियांवाला बाग में जनरल डायर ने भारतीयों पर गोली चलवा कर उनकी हत्या करवाई थी।उसी तरह का ब्यवहार नरेंद्र मोदी-अमित शाह की पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं, बेरोजगारों के साथ किया जा रहा है। शिवसेना छात्र-छात्राओं पर इस बर्बरता पूर्वक की गई कार्यवाही का विरोध करती है। यह एक तानाशाह सरकार है और इस तानाशाह सरकार को जल्द ही देश से जाना होगा।




