छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘नशामुक्त युवा’ संकल्प पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

भिलाई- युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. प्राची निमजे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक जनजागरूकता का संदेश समाज तक पहुंचाना तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने पोस्टरों के माध्यम से नशे से होने वाले शारीिरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।पोस्टरों में नशे को ना, जीवन को हां, स्वस्थ्य युवा सशक्त भारत, नशामुक्त युवा” जैसे प्रेरणादायी संदेशों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने तथा राष्ट्रनिर्माण में सकरात्मक भूमिका निभानेका आव्हान किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. स्मिता सेलट ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे जैसी बुराइयों से मुक्त रहेगें तो वे अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ्य, सशक्त और विकसित भारत’ की मजबूत नींव रख सकते हैं।

प्रतियोगिता के निर्णायकों द्वारा विधार्थियों के पोस्टरों का अवलोकन कर रचनात्मकता विषय वस्तु, संदेश की प्रभावशीलता एवं प्रस्तुतिकरण के आधार पर मूल्यांकन किया राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वाराइस अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सेलट कुलसचिव डा. वैभव तिवारी ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button