छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

भिलाई शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे)के कार्यालय में 80 वां स्वतंत्रता दिवस देश भक्ति एवं हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया

भिलाई- कोसा नगर में शिव सेना यूबीटी, कार्यालय में 80 वां स्वतंत्रता दिवस देश भक्ति एवं हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस केवल रास्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि उन महान विभूतियों के त्याग बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने का अवसर भी है जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी प्राप्त हुई। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों वीर शहीदों एवं देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों जिनमें शामिल थे महात्मा गांधी,पंडित जवाहर लाल नेहरू, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा बाबा साहेब डाॅ भीम राव अम्बेडकर सहित अनेक महापुरुष जिनके त्याग और बलिदान के कारण हमें स्वंतत्र भारत मिला।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित राजू गुप्ता, राजेश घनघोर्कर, बलवीर सिंह, बीरेन्द्र कुमार प्रजापति, हरि यादव, शिव पूजन आदि सहित शालेय बच्चे उपस्थित थे। समापन पर बच्चों को मिष्ठान्न वितरण कर एवं राष्ट्रीय ध्वज देकर अपने अपने घरों में लगाने के लिए प्रेरित किया।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button