सरस्वती विहार स्कूल में स्वतंत्रता दिवस गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया

भिलाई-सरस्वती विहार स्कूल,हाउसिंग बोर्ड में, स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सचिव विजय चौधरी, उपाध्यक्ष बी.के. दत्ता, एल.के.डुडेजा,प्राचार्या श्रीमती मिठू चंदा व उपस्थित समिति के सदस्यों के साथ भारतमाता के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर,ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

सचिव विजय चौधरी ने अपने भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व का वर्णन किया। प्राचार्या श्रीमती मिठू चंदा जी ने प्राचीन समय से ही देश के प्रति विरांगनाओ के योगदान के बारे में बताया। शिरीष अग्रवाल ने बच्चों को देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।
छात्राओं द्वारा पिरामिड नृत्य प्रस्तुत किया गया।इसके अलावा पी टी, भाषण, गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समिति सदस्य शंभू नाथ शाह, अजय केडिया, दिनेश पुरवार, गिरिजा शंकर, श्रीमती श्यामा गुप्ता इस पर्व पर उपस्थित थीं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी बच्चों को मिठाइयां वितरित कीं गयी।




