राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

रांची में कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम की सख्ती, 40 संस्थानों को नोटिस

 रांची
 शहर में बिना ट्रेड लाइसेंस और फायर एनओसीके संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों पर रांची नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को निगम की ट्रेड लाइसेंस टीम ने विभिन्न वार्डों में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच की।

इस दौरान 20 संस्थान बिना आवश्यक नगर निगम अनुमति और ट्रेड लाइसेंस के संचालित मिले। वहीं लालपुर स्थित हरिओम टावर में बिना फायर एनओसी के 20 कोचिंग संस्थानों संचालित मिले। निगम ने सभी संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर आवश्यक अनुमति लेने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों को सील किया जाएगा।

निगम की टीम ने संस्थानों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि नोटिस प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर आवश्यक नगर निगम अनुमति और ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करें। इसके साथ ही परिसर में रखी ऐसी सामग्री और प्रचार-प्रसार सामग्री को हटाने को कहा गया है, जिसे लेकर निगम ने आपत्ति जताई है।

तीन दिन बाद फिर होगी जांच
नगर निगम ने चेतावनी दी है कि तीन दिनों की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद संबंधित संस्थानों की दोबारा जांच की जाएगी। यदि इस दौरान कोई संस्थान बिना वैध अनुमति के संचालित पाया गया तो उसके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। निगम ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई के लिए संबंधित संस्थान स्वयं जिम्मेदार होगा।

अन्य संस्थानों की भी होगी जांच
नगर निगम की इस कार्रवाई से शहर के अन्य कोचिंग संस्थानों में भी हड़कंप है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में संचालित सभी व्यावसायिक और शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यक वैधानिक अनुमति लेना अनिवार्य है। आने वाले दिनों में अन्य संस्थानों की भी जांच की जा सकती है।

इनके कोचिंग संस्थानाअें के पास नहीं मिला ट्रेड लाइसेंस
अमान्स मोशन एकेडमी, क्लैट प्रेप, न्यूटन ट्यूटोरियल्स, पाठशाला, करियर फाउंडेशन, एमएस लर्निंग रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड, डेजाइन क्वेस्ट, एमबीए अचीवर्स, ग्रैविटी एजुकेशन, नेशनल क्लैट एकेडमी, मास्टर माइंड्स, पेजेज लाइब्रेरी, द ब्लैक बोर्ड, एके एकेडमी और डी-क्यूब क्लासेज।

इन कोचिंग संस्थानों के पास नहीं था फायर एनओसी:
हरिओम टावर में संचालित संस्थान: क्लैट प्रीपरेशन, एआईएम एंट्रेंस इंस्टीट्यूट, विनय आईएएस एकेडमी, अल्पाइन इन्फोटेक, ई-वर्ल्ड कंप्यूटर क्लासेज, चैतन्य आइएएस एकेडमी, पोद्दार कामर्स एकेडमी, जीएस नेक्सस, सक्सेस हब, सैंटेक कंप्यूटर एडु सेंटर, द साइंस एरा, माधवी रिजल्ट्स नॉलेज कैंपस, एम्फेसिस, अप-टू-डेट कोचिंग सेंटर, बीएससी एकेडमी, द पाठशाला, पतंजलि आईएएस एकेडमी, करियर प्वाइंट और मोशन एकेडमी।

 

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button