छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

विधायक कार्यालय में लगेगी ऑटोमेटिक सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन, महिलाओं को मात्र 1 रूपये में मिलेगी सेनेटरी नेपकिन

विधायक रिकेश की जनसेवा में जुड़ी एक और कड़ी

भिलाई नगर- वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा को केवल घोषणाओं तक सीमित न रखते हुए उसे आम नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतों से जोड़ने की दिशा में विधायक रिकेश सेन की पहल लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में अब विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं और किशोरियों के लिए मात्र 1 रुपये में सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की जा रही है।

गणेश चतुर्थी, 14 सितंबर 2026 से श्वेताम्बर जैन मंदिर, जीरो रोड शांति नगर स्थित वैशाली नगर विधायक कार्यालय में ऑटोमेटिक सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जा रही है। इसके माध्यम से माताएं-बहनें जरूरत के समय बेहद सरल तरीके से मात्र 1 रूपये में सेनेटरी नेपकिन प्राप्त कर सकेंगी।

वैशाली नगर विधायक कार्यालय पहले से ही विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं और योजनाओं के संचालन का केंद्र बना हुआ है। यहां ब्लड चेकअप, एक्स-रे, सोनोग्राफी, डायलिसिस, मोतियाबिंद ऑपरेशन, पावर चश्मा, दुल्हन का ब्राइडल मेकअप और मेहंदी सहित अनेक सेवाओं के माध्यम से लोगों को सुविधाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अब 14 सितंबर से सेनेटरी नेपकिन की 1 रूपये वाली सुविधा इन सेवा कार्यों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में जुड़ जाएगी।14 सितंबर से शुरू होने वाली यह पहल वैशाली नगर विधानसभा की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मसम्मान से जुड़ी एक उपयोगी सुविधा के रूप में देखी जा रही है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button