त्योहारी भीड़ के बीच नंदिनी रोड पर यातायात व्यवस्था चरमराई
सीएसपी कार्यालय के सामने डम्पर की ठोकर से बाइक सवार और उसका परिवार बाल बाल बचा

भिलाई- गणेश चतुर्थी और आगामी त्योहारों के पूर्व नंदनी रोड क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और सड़क किनारे लगी दुकानों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नंदिनी रोड स्थित सीएसपी कार्यालय के आस पास सड़क पर त्योहारी सीजन की दुकानें एवं फल वाले ठेलों की वजह से और दुकानों के सामने ग्राहकों की उमड़ती भीड़ और वाहनों की भीड़ के कारण सड़क का काफी हिस्सा घिर गया है। इससे दुपहिया, चार पहिया एवं भारी वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है और कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी निर्मित हो रही है।
सीएसपी कार्यालय के सामने एक दुपहिया वाहन चालक को जो अपने परिवार के साथ नंदिनी रोड पर गुजर रहा था एक डम्पर ने ठोकर मार दी।बाइक सवार और उसका परिवार बाल बाल बच गया।सड़क के चौक और मोड़ वाले स्थानों पर भी दुकानें लगने से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
ऐसे में प्रशासन को समय रहते यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि त्योहारी खरीदारी के दौरान आम लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन में परेशानी न हो।
त्योहारी सीजन को देखते हुए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही भारी वाहनों के लिए आवश्यकतानुसार नो-एंट्री व्यवस्था लागू कर उनके आवागमन का समय निर्धारित किया जाये।ऐसी मांग शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) दुर्ग-भिलाई संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रशासन से की है।




